ग्वालपाड़ा जिले के शास्त्री नगर स्थित 152वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से आज पुन: भारत सरकार के वृहद पौधारोपण 2023 के तहत 2000 पौधारोपण किया गया। राकेश रंजन तिवारी द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं जवानों द्वारा वृहद स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
सीआरपीएफ सूत्रों के अनुसार विशेष मेघा अभियान के अवसर पर श्री तिवारी के नेतृत्व में ग्वालपाड़ा आई टी आई कालेज, व अन्य इलाकों में पौधारोपण कर प्रकृृति एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एकता की महत्वपूर्ण मिसाल कायम की। सीआरपीएफ 152वीं वाहिनी के जवानों एवम ग्वालपाड़ा आईटीआई कॉलेज के छात्र- छात्राओं व शिक्षकों के सहयोग से कुल 2000 पौधारोपण किया गया।
उन्होंने बताया कि 152वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा 20 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से 70 प्रतिशत का लक्ष्य आज पूर्ण कर लिया गया है एवं आने वाले समय में भी पौधारोपण वृहद स्तर पर किया जाएगा। इस मौके पर राकेश रंजन तिवारी, बाबू साहेब, ग्वालपाड़ा आईटीआई कॉलेज शास्त्री नगर के शिक्षक, छात्र एवं 152वीं बटालियन के जवान उपस्थित थे।