गुवाहाटी : अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री स्वर्णरेखाजी के पावन सान्निध्य में अणुव्रत समिति, गुवाहाटी के सत्र 2023-25 के नवमनोनीत अध्यक्ष बजरंग बैद एवं उनकी नई कार्यकारिणी समिति का शपथ विधि समारोह स्थानीय तेरापंथ धर्मस्थल में आयोजित किया गया। अध्यक्ष बजरंगलाल डोसी ने स्वागत वक्तव्य दिया। तत्पश्चात नवमनोनीत अध्यक्ष बजरंग बैद को निवर्तमान अध्यक्ष बजरंग लाल डोसी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवमनोनीत अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं परामर्शकों की घोषणा की।
उपाध्यक्ष तारकेश्वर संचेती व नवरतनमल गधैया, मंत्री संजय चौरडिय़ा, सहमंत्री सुरेश कुमार मालू व संपत मिश्र, कोषाध्यक्ष सीए अजय भंसाली, संगठन मंत्री रंजू बरडिय़ा, प्रचार-प्रसार मंत्री सरोज बरडिय़ा एवं कार्यकारिणी सदस्यों को अणुविभा के असम एवं त्रिपुरा प्रभारी छत्तरसिंह चौरडिय़ा ने शपथ दिलाई। नवमनोनीत अध्यक्ष बजरंग बैद ने अपने वक्तव्य में सभी को धन्यवाद देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। साध्वी श्री स्वर्णरेखाजी ने प्रेरणा पाथेय देते हुए कहा कि आचार्य तुलसी के अणुव्रत आंदोलन को शिखर पर ले जाएं, जिससे समस्त मानव जाति का कल्याण हो सके।
इस अवसर पर अणुविभा के असम व त्रिपुरा प्रभारी छत्तरसिंह चौरडिय़ा, तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारियों ने नवमनोनीत अध्यक्ष का फूलाम गामोछा एवं साहित्य से सम्मान किया एवं उनकी कार्यकारिणी को बधाई दी। मंच संचालन मंत्री अशोक कुमार बोरड़ ने किया। इस आशय की जानकारी कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार भटेरा ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।