जागीरोड: मोरीगांव जिले के जराबारी स्थित शहीद हेमराम पातर सेकेंडरी स्कूल में कल एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिवा स्वायत्तशासी परिषद असम के 23वें जराबारी तिवा स्वायत्तशासी परिषद के सदस्य ने गीतामणि कलिता भुइयां के नेतृत्व में और भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट और हायर सेकेंडरी फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले विद्याॢथयों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। निकेतन सराइबाही के प्राचार्य भाग्यराम नाथ, शंकरदेव विद्या निकेतन के प्राचार्य रोहा प्रफुल्ल दास, शंकरदेव विद्या निकेतन की उप प्राचार्य अनामिका दास मेधी, कपिली मंडल भाजपा के महासचिव द्विपज्योति देउरी, जिला जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के सचिव नारायण कुमार नाथ और समाधान फाउंडेशन के जनसंख्या राज्यिक सह संयोजक पुलिन काकति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
मोरीगांव : मैट्रिक व हायर सेकेंडरी के उत्तीर्ण विद्याॢथयों को किया गया सम्मानित