तिरुवनंतपुरम : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को देश के विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उनकी हाल ही में पटना में हुई बैठक को 'फोटो सेशन' (तस्वीर खिंचवाने का मौका) करार दिया और कहा कि यदि लोग वंशवाद, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के बजाय विकास चाहते हैं, तो उन्हें उनकी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करना चाहिए। नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इस साल मार्च में ब्रिटेन में दिए गए भाषण को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि जिस देश ने 200 साल से अधिक समय तक भारत पर शासन किया, उससे उन्होंने देश में लोकतंत्र बचाने को कहा जबकि वह यह भूल गए कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान लगभग 1.88 लाख लोगों को जेल में डाल दिया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाल सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर यहां एक जनसभा में नड्डा ने कहा कि यहां लोकतंत्र सुरक्षित है। आप खुद को बचाएं। पिछले सप्ताह पटना में विपक्षी नेताओं की बैठक को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा, ''वे वहां तस्वीर खिंचवाने के लिए जुटे थे।