तोता बहुत तेजी से सीखने वाला पक्षी कहा जाता है, यही वजह है कि यह आसानी से इंसानी आवाज की नकल कर लेता है। दुनिया भर में तोते की प्रजाति कम नहीं हैं। क्या आपको मालूम है कि दुनिया में एक ऐसा तोता भी है जो उड़ नहीं सकता। दुनिया का सबसे भारी तोता होने का रिकॉर्ड इसके ही नाम है।

इसे काकापो के नाम से जाना जाता है। काकापो न्यूजीलैंड में पाए जाते हैं। इनकी चोंच लंबी और पैर छोटे होते हैं। आमतौर पर ये 40 से 80 साल तक जीते हैं। शरीर के मुकाबले इनके पंख काफी छोटे होते हैं। उडऩे के लिए पंखों का शरीर के साथ तालमेल बनाना जरूरी होता है, लेकिन पंख छोटे होने के कारण ऐसा नहीं कर पाते। इसलिए ये नहीं उड़ पाते। भले ही काकापो उड़ नहीं पाते, लेकिन इसकी कमी ये अपने पैरों से पूरी करते हैं।

इनके पैर ही एक तरह से पंख का काम करते हैं और नीचे उतरने पर पंख पैराशूट की तरह इन्हें जख्मी होने से बचाते हैं। दूसरे तोतों के उलट काकापो दिन के समय सुस्त रहते हैं और रात में अधिक सक्रिय रहते हैं। इसलिए इन्हें नाइट आउल भी कहते हैं। इनमें सूंघने की क्षमता बहुत तेज होती है। जंगल में बिछडऩे के बाद ये दूसरे काकापो को उनकी शरीर की गंध के आधार पर ढूंढ़ लेते हैं। इनका वजन अधिकतम 4 किलो तक हो सकता है और 2 फीट तक लंबे हो सकते हैं।