डिब्रूगढ़ में एक महिला डॉक्टर कोरोना के अल्फा व डेल्टा दोनों स्वरूप से संक्रमित पाई गई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह संभवतः देश मे दोहरे संक्रमण का पहला मामला है। डिब्रूगढ़ के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) में परीक्षण के दौरान यह मामला प्रकाश में आया है। महिला डॉक्टर ने कोविड वैक्सीन के दोनों टीके लगवा चुकी हैं। इसके बाद भी वे दो वायरसों से संक्रमित हुई। इस संदर्भ में डिब्रूगढ़ के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बी जे बरकाकोटी ने पूर्वांचल प्रहरी संवाददाता को बताया कि महिला को- दो वेरिएंट वायरस अल्फा व डेल्टा से संक्रमित हुई। एक महीने से उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। पर वर्तमान में उनकी स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। महिला डॉक्टर के पति को अल्फा वायरस से संक्रमित थे। जिससे महिला अल्फा वायरस के संक्रमित होने के दौरान वह डेल्टा वायरस से भी संक्रमित हुई। जिस कारण उनमें दोनों वायरस मिले। आम मामलों तरह ही यह भी मामला सामान्य है। पीड़ित महिला का पहले चिकित्सालय में इलाज चला उसके बाद महिला चिकित्सक होम एसोलेशन में है।
डिब्रूगढ़ में महिला डॉक्टर हुईं दो वायरस से संक्रमित
