बिजनीः भारत भूटान अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात 54वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल व इसकी सभी समवाय सीमा चौकियों पर ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय, सभी समवाय सीमा चौकी, स्कूल एवं सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार पिछले दो सप्ताह से Mass Mobilisation For Mission Life के थीम पर स्थानीय ग्रामीण और स्कूल विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रम जैसे साइकिल रैली, फूट मार्च, दौड़, स्वच्छता अभियान इत्यादि का आयोजन किया गया।
जिसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण के लिए जीवन शैली के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट महोदय ने सभी बलकर्मी एवं विद्यार्थियों को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व को बताया। आगे उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए आग्रह किया ताकि हम सब मिलकर भारतवर्ष के पर्यावरण को और अधिक शुद्व एवं हरा-भरा बना सकें।