रक्तदान न सिर्फ किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है साथ ही इसका रक्तदाता के शरीर पर भी विशेष प्रभाव होता है। अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रक्तदान करना शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है। रक्तदान करने की आदत आपको कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के खतरे से बचा सकती है। इसके अलावा सबसे आवश्यक बात, रक्तदान को लेकर चली आ रही अफवाहों के बारे में विशेषज्ञ स्पष्ट करते हैं कि इससे बिल्कुल कमजोरी नहीं आती है।
रक्तदान पूरी तरह से सुरक्षित है। शोधकर्ताओं ने पाया कि नियमित रूप से रक्तदान करने वाले लोगों में अन्य लोगों की तुलना में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा कम होता है। साल 2015 में, वैज्ञानिकों ने एक वर्ष के दौरान एक से चार बार रक्तदान करने वाले 292 दाताओं की स्वास्थ्य जांच की। ऐसे लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा कम देखा गया। शोधकर्ताओं ने पाया ब्लड डोनेशन से वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि नियमित रक्तदान की आदत कई प्रकार से लाभकारी हो सकती है जिसके कारण वजन बढ़ने का खतरा कम होता है। रक्तदान करने से भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी लाभ होता है। मेंटल हेल्थ फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार यह कई प्रकार से आपकी मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए लाभकारी हो सकता है।