शिमला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को विकास और जनता की सेवा से कोई सरोकार नहीं है और उनका एकमात्र एजेंडा छल और झूठे वादों के सहारे सत्ता हथियाना है।हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के ढालपुर मैदान में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने लोगों को इन दलों के 'मंसूबों' के बारे में आगाह किया और दावा किया कि विपक्षी पार्टियां वोटों के लिए राष्ट्रीय हितों से समझौता करने की हद तक जा सकती हैं।