बिजनी: 15वीं वाहिनी एसएसबी के प्रांगण में तथा वाहिनी मुख्यालय के अंतर्गत आने वालीं सीमा चौकियों के कार्य क्षेत्र में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में निम्नलिखित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  पौधारोपण किया गया जिसमें लगभग 4000 पौधे वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण और सीमा क्षेत्र के स्कूल तथा सीमा चौकी के परिसर में लगाया गया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहिनी मुख्यालय के कार्मिक तथा सीमा चौकियों के कार्य क्षेत्र के स्कूल के बच्चों और बल कार्मिक द्वारा शपथ दिलाई गई। साइकिल रैली, पेयजल व्यवस्था, वाहिनी मुख्यालय के कार्यक्रम में आईओसीएल बंगाईगांव के कार्यकारी निदेशक एन के बरुवा, मुख्य महाप्रबंधक एसबी लहकर, मुख्य महाप्रबंधक जे.जे. दास, महाप्रबंधक  श्रीमती चंद्रिमा शर्मा, श्री राजू मुशाहरी, बिमान गोगोई मुख्य प्रबंधक तथा अन्य प्रतिनिधी उपस्थित रहकर पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

इसके अलावा वाहिनी मुख्यालय से कमांडेंट नीरज चंद, सहायक कमांडेंट प्रवीण सिंह मलारा भी उपस्थित थे। अंत में कमांडेंट नीरज चंद ने 15वीं वाहिनी द्वारा आईओसीएल बंगाईगांव से आए हुए अतिथियों को एसएसबी द्यशद्दश कैंप से सम्मानित किया गया।