नलबाड़ी: आनंद निकेतन ट्रस्ट कालीपुर भैरवी आश्रम ने गत दिनों विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कालीपुर भैरवी आश्रम में फलों के 59 पौधे और 20 अन्य पौधे लगाए। इस अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में आनंद निकेतन ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रभारी सदा दत्ता, कार्यकारी परिषद के सदस्य सांचीराम पायेंग चंदन देवनाथ, असम प्रकाशन भारती के सचिव दीपांकर बोरा, वार्ड नंबर 37 की परिषद स्वप्ना देवी और आनंद निकेतन ट्रस्ट के परियोजना प्रमुख मनोज कलिता ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में दीपांकर बोरा ने कहा कि वृक्ष रहेगा तभी मनुष्य होंगे, तभी रहेंगे।

हम सभी को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा दो वृक्ष एक पुत्र के समान होते हैं। हमने एक पेड़ काट दियातो कम से कम पांच पौधे लगाए जाने चाहिए। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से पेड़ों के पौधे लगाने का भी आग्रह किया। उन्होंने जीवन का   आधार वृक्ष का हो संचार की बात दुहराई।

अंत में दीपांकर बोरा देव ने आनंद निकेतन ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सभी सामाजिक विकास कार्यों के लिए आनंद निकेतन ट्रस्ट के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। विशेष रूप से धन्यवाद मनोज कलिता के अथक प्रयास से इस आश्रम के कायाकल्प हुआ है तांत्रिक गुरु चार्य तथा तांत्रिकगुरु माताओं के नाम से प्रसिद्ध है। इस स्थान के काम में बारीकी से लगे हुए है कलिता के कार्य का सभी धर्मात्मा ने प्रशंसा करते हुए प्रार्थना करते हैं स्वस्थ रहकर वे इससे अधिक कार्य कर सकें।