जागीरोड: अखिल असम कवि सम्मेलन अंतर्गत मोरीगांव जिला कवि सम्मेलन के आंचलिक कवि सम्मेलन के सौजन्य से तथा चराईबाही मजलिया विद्यालय के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर चराईबाही मजलिया विद्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  5 जून को सुबह पौधरोपण कवि सम्मेलन के अतिथियों, पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया। इसके अलावा दूसरी ओर मोरीगांव जिले में भी 5वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

जिले के जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर, अमृत सरोवर, सार्वजनिक व निजी परिसर, पौरसभा, वार्ड के विद्यालयों में कई तरह के पौधरोपण किया गया। जिले में अनेक प्रकार की पर्यावरणीय गतिविधियां हुई है। जागरूकता बैठक में मोरीगांव जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज पेगू, अतिरिक्त उपायुक्त बिमान दास, वन प्रमंडल पदाधिकारी भास्कर डेका, देवशाल थाना प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग शामिल हुए।

शहर के पर्यावरण दिवस का उद्घाटन मोरीगांव पौरपति योगेश तामुली ने किया। मोरीगांव जिले के अतिरिक्त उपायुक्त व द्यतिभा बोरा और संगीता बरठाकुर के साथ ही जिला प्रशासन के विभिन्न स्तरों के अधिकारी कर्मचारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन में सहयोग किया।