मुंबई : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि कुछ नेताओं की ओर से राज्य में दंगे जैसे हालात संबंधी बयान तथा किसी खास समुदाय के एक वर्ग द्वारा औरंगजेब तथा टीपू सुल्तान को महिमामंडित किए जाने की घटना महज इत्तेफाक नहीं हो सकती। उप मुख्यमंत्री ने नवी मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुगल शासक औरंगजेब को महिमामंडित करने के कृत्य को महाराष्ट्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच करके यह पता लगाया जएगा कि युवकों के एक वर्ग को कौन उकसा रहा है।

फडणवीस औरंगजेब की तस्वीर अहमदनगर में एक जुलूस के दौरान लहराए जाने की घटना तथा कोल्हापुर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर टीपू सुल्तान की तस्वीर तथा आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की घटना की पृष्ठभूमि में बात कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने यह भी दावा किया कि राज्य के कुछ इलाकों में दंगे जैसे हालात पैदा हो रहे है, क्योंकि एक खास समुदाय के लोग औरंगजेब को महिमामंडित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ नेता कह रहे थे कि राज्य में दंगे जैसे हालात बन सकते हैं। इन नेताओं की टिप्पणियों की प्रतिक्रिया में खास समुदाय के युवाओं ने औरंगजेब की तस्वीरें लहराईं। उन्होंने औरंगजेब और टीपू सुल्तान को महिमामंडित किया।ये महज इत्तेफाक नहीं हो सकता।Ó फडणवीस ने कहा कि क्यों अचानक महाराष्ट्र के कई जिलों में ये तस्वीरें दिखाई गईं? ये आसानी से या अपने आप नहीं होता। और महज इत्तेफाक भी नहीं हो सकता,हमें इस मामले की तह तक जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें अचरज हुआ कि कोल्हापुर में विपक्ष के एक मुख्य नेता ने कहा कि उन्हें मालूम हैं कि दंगे होंगे।