दुनिया में कई तरह की जनजातियां पाई जाती हैं। इन जनजातियों के खानपान और रहन-सहन बिल्कुल अलग होते हैं।जनजातियां आज भी हजारों साल पूरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जहां पर रहती हैं, वहां पर इनका पूरा अधिकार होता है। देश की सरकारें भी अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं करती हैं। जनजातियां कई अजीबोगरीब परंपराओं का पालन करती हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। दुनिया में पाई जाने वाली जनजातियों में से एक इथियोपिया में रहने वाली बोदी जनजाति भी है। यह जनजाति एक बेहद अजीबगरीब परंपरा का पालन करती है। इस परंपरा के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दुनिया में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है और इसके लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन इथियोपिया की बोदी जनजाति में सबसे मोटे शख्स को हीरो माना जाता है।

आज हम आपको बोदी जनजाति में पालन किए जाने वाले इस अजीबोगरीब परंपरा के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं- दरअसल बोदी जनजाति में एक प्रतियोगिता होती है, जो करीब छह महीने तक चलती है। इस प्रतियोगिता में सबसे मोटे शख्स को विजेता माना जाता है। बोदी जनजाति में लोग यह खिताब जीतने के लिए गाय का दूध और खून पीते हैं। प्रतियोगिता में खिताब जीतने वाले शख्स को पूरे जीवन हीरो माना जाता है।

इथियोपिया में रहने वाली जनजाति अपना जीवन यापन करने के लिए पशुपालन करती है। इस जनजाति के पुरुष नग्न रहते हैं और कमर के चारों तरफ कपास की पट्टी बांधकर रखते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में सिर्फ अविवाहित लड़के हिस्सा लेते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले लोगों को अलग कमरे में रखा जाता है। इन लोगों को जमकर खाने-पीने का सामान मिलता है, जिससे वह मोटा हो सकें।