अक्सर लोगों को यह लगता है कि सेल्फ केयर का अर्थ केवल खुद की परवाह करना है। यह परवाह दरअसल खुद को बुरे माहौल से बचाना कहा जा सकता है। कई महिलाएं घर-परिवार के सदस्यों का केयर करते करते खुद की परवाह करना छोड़ देती हैं और अपनी जरूरतों को अनदेखा करने लगती हैं। उनकी यह आदत धीरे-धीरे मानसिक और शारीरिक सेहत को प्रभावित करने लगती है, जो बाद में काफी मुश्किल पैदा कर सकता है। आप छोटी-छोटी चीजों की मदद से अपना ख्याल रख सकती हैं और सेल्फ केयर कर सकती हैं।

उठते ही पिएं पानी : वूमन्स हेल्थ के मुताबिक, सुबह उठकर पानी पीना बहुत ही जरूरी है। अगर आप सुबह उठते ही कम से कम एक ग्लास पानी पिएं तो इससे रात भर पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है और आप दिन की शुरुआत एनर्जी के साथ कर पाती हैं।

अच्छी चीजों को करें याद : सुबह उठते ही अपने 5 अचीवमेंट्स या पॉजिटिव चीजों को एक बार जरूर याद करें। मसलन, आपके पास घर है, गाड़ी है, आप पढ़ी-लिखी हैं, आपके जीवन में गोल है और भगवान ने मेहनत करने के लिए आपको दो पैर, दो हाथ और दो आंखें दी हैं।

वीकली मेन्यू बनाएं : आप वीकली मेन्यू बनाएं और हेल्दी डाइट की आदत डालें। ऐसा करने से आपको रोज-रोज खाने की चिंता नहीं करनी होगी और आपके पास एक प्लान होगा, जिसे बस आपको फॉलो करना होगा। इस तरह आप ग्रॉसरी शॉपिंग भी बेहतर तरीके से कर पाएंगी।

योगा क्लास करें ज्वाइन : आपके पास सबसे अपना है तो वो है आपकी बॉडी। आप अपनी बॉडी का ख्याल रखें और इसके लिए एक्टिव लाइफ जिएं। अगर आप योगा क्लास ज्वाइंन करती हैं तो इससे आपका मेंटल और फिजिकल हेल्थ अच्छा रहेगा।

नींद करें पूरी : जब आप सोते हैं तो ब्रेन टॉक्सिक चीजों से आपको रिलैक्स करता है और आप मेंटली तेजी से हील कर पाती हैं। इसलिए गहरी नींद लें और समय पर सोएं और समय पर जाएं। नींद से समझौता बिल्कुल ना करें।

इन आदतों को भी अपनाएं :

नकारात्मक चीजों को आप डायरी में लिखें और अपनी भावना व्यक्त करें।

घर में आप डांस करें और म्यूजिक सुनें।

खुद के लिए सुबह में 5 मिनट निकालें और अपना फेवरेट काम करें।

सुबह मुस्कुराहत के साथ उठें और ओम शब्द का उच्चारण करें।