टिहूः बाक्सा जिला के भारत-भूटान सीमावर्ती इलाकों में हाथी और आदमियों के बीच हमेशा संघर्ष होते रहते हैं । जंगल कम होने एवं खाद्य के अभाव से हाथी के साथ अन्य जानवरों ने नीचे तक आने को मजबूर हो जाते हैं। इसलिए उन्हें रोकने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। इस ध्यान को मद्देनजर बाक्सा जिला के बाताबारी रेंज के अंतर्गत फोरस्ट डिवीजन की ओर से एवं मानस सौसी खंगुर इको टुरिजीम सोसाइटी के सहयोग से पौधारोपण की व्यवस्था की गई है ।
ये बातें बाक्सा जिला के बन अधिकारी प्रबोध कुमार ब्रह्म ने कहा। इस दौरान कल उन्होंने फिर कहा कि अवतक दस हजार पौधारोपण किया गया और आगामी मौसम के समय करीब अगस्त माह के भीतर एनजीओ के साथ गाँव के लोगों को लेकर बनगांव, तामुलपूर, बाताबारी और कुमरीकाटा मे कुल 2.5 लाख पौधारोपण किया जाएगा। इसके अलावा कल बाक्सा जिला के विभिन्न स्थानों पर नशीले पदार्थों के विरोध जागरुक सभा आयोजित किया गया जिसमें नशीले पदार्थों सेवन की वजह से हमारे समाज से कम उम्र में लोगों ने विभिन्न बीमार से जान खो दिया है ।
इसलिए नशीले पदार्थों जैसे सेवन नहीं करे उसपर ध्यान रखना परिवार के सभी सदस्यों को जरूरी है । पौधारोपण एवं जागरुक सभा में बाताबारी रेंज के रेंजर रजनी दैमारी, डेपूटी रेंजर नुजुम ब्रह्म, एनजीओ के बिजय चौधरी, बाताबारी रेंज के कर्मचारी चन्दन बरुआ के साथ अंचल के गावबुढ़ा, विभिन्न एनजीओ के सदस्यों एवं गांव के लोगों ने भाग लिया।