भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) अहमदाबाद के प्रोफेसर अभिजीत चक्रवर्ती की अगुआई में अंतर्राष्ट्रीय टीम ने एक एलियन गृह की खोज की है। इसका आकार, बृहस्पति ग्रह से 13 गुना बड़ा है। भारत, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के वैज्ञानिकों वाली टीम ने ग्रह के द्रव्यमान को सटीक रूप से मापने के लिए माउंट आबू में गुरुशिखर वेधशाला में स्वदेशी पीआरएल उन्नत रेडियल-वेग अबू-स्काई सर्च स्पेक्ट्रोग्राफ (पारस) का उपयोग किया।

इस एलियन ग्रह का द्रव्यमान वीवाई जी/सीएमएक्स बताया जा रहा है। मालूम हो कि भारत के पीआरएल वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया यह तीसरा एक्सोप्लैनेट है। इसका विस्तृत विवरण खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पत्र पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। नया खोजा गया ग्रह टाली या एचडी नामक एक तारे की परिक्रमा करता है। नासा ने पहले इस स्टार को अज्ञात प्रकृति वाला घोषित किया था। लेकिन अब इसके ग्रह होने की पुष्टि कर दी गई है और इसे टोली एक्सबी या एचडीबी नाम दिया गया है।

यह ग्रह पृथ्वी से 731 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है और हर 7.24 दिनों में अपने तारे की परिक्रमा करता है। ग्रह 1396 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ बहुत गर्म है। इसरो ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि इस खोज को जो अलग करता है वह यह है कि ग्रह बड़े विशाल ग्रहों और कम द्रव्यमान वाले भूरे बौनों की ट्रांजिशन द्रव्यमान सीमा में आता है। बताया गया कि इसका द्रव्यमान बृहस्पति के द्रव्यमान का 11 से 16 गुना तक है।