गुवाहाटी: रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी वेस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गत दिनों हेंगराबारी प्राथमिक विद्यालय में अपने सिग्नेचर प्रोजेक्ट के अंतर्गत आरओ प्लांट लगाकर इस विद्यालय के करीब 432 बच्चों के लिए शुद्व पेयजल की व्यवस्था कराई। स्थानीय पार्षद अरूप डेका और क्लब प्रेसिडेंट प्रेमकांत चौधरी ने विधिवत रूप से इसका उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि पार्षद अरूप डेका इस प्रोजेक्ट की प्रशंसा की तथा क्लब प्रेसिडेंट ने इस पर विस्तृत रूप से सभा में उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को जानकारी साझा की। यह रोटरी लिटरेसी मिशन ऑफ इंडिया के तहत सरकारी विद्यालयों में हैप्पी स्कूल के कुल नौ तरह के क्रिया कलापों के अंतर्गत एक मुख्य कार्य बच्चों को विद्यालय में सेफ ड्रिंकिंग वाटर की व्यवस्था करना है।
पिछले 23 मई को राष्ट्रभाषा हिंदी प्रभाकर एम ई विद्यालय में प्लांट लगाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना कलिता डेका ने स्वागत भाषण रखा। क्लब की ओर से वरिष्ठ रोटेरियन जयब्रत बैनर्जी ने भी इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सुब्रत शर्मा ,मानष भुयां, ट्रस्ट के अध्यक्ष विक्रम डिडवानिया और सचिव संजय अग्रवाल के साथ विद्यालय की ओर से सभी शिक्षक उपस्थित थे। वहीं विद्यालय की ओर से सभी शिक्षक उपस्थित थे।विद्यालय की ओर से धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।