अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो कुछ सब्जियां आपके ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने और डायबिटीज की जटिलताओं को कम करने में भी फायदेमंद हो सकती हैं। भिंडी ऐसी ही एक सब्जी है जिसे डायबिटिज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद पाया गया है। कई अध्ययनों से इस बात के प्रमाण मिलते हैं कि अगर नियमित रूप से डायबिटीज के रोगी भिंडी की सब्जी का सेवन करते हैं तो ये ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकती है।

मधुमेह प्रबंधन के लिए भिंडी पर किए गए अनुसंधानों से पता चलता है कि ये ब्लड शुगर के अचानक से बढ़ने के जोखिमों को कम करने में फायदेमंद हो सकती है। चूहों पर किए एक अध्ययन में पाया गया कि भिंडी का पानी, गर्भवती चूहों के रक्त शर्करा के स्तर में कर सकती है। तुर्की में मधुमेह के इलाज के लिए लंबे समय से भिंडी के भुने हुए बीज का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके भी रक्त शर्करा को कम करने पर सकारात्मक प्रभाव देखे गए हैं। भिंडी में फाइबर अधिक मात्रा में होती है।

आठ मध्यम आकार की फली में 3 ग्राम फाइबर हो सकता है। फाइबर वाली चीजें न सिर्फ पाचन में मदद करती हैं साथ ही भूख की इच्छा को कम करने और लंबे समय पेट भरा रखने में भी इसके लाभ हैं। हाई फाइबर डाइट को मधुमेह रोगियों के लिए भी अच्छा माना जाता।