बरपेटा रोड: मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड महिला शाखा की वर्ष 23-25 की नवनियुक्त कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक का आयोजन स्मिता धिरासरियाा की अध्यक्षता एवं सचिव मृदुला माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष सबिता जाजोदिया और सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों की उपस्थिति में श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी एसी हॉल में किया गया। उक्त बैठक में आगामी त्रैमासिक कार्यों पर विचार किया गया एवं सभी पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया। इसके साथ आठ नए सदस्य भी बनाए गए।

निवर्तमान अध्यक्षा ईस्मिता शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी को अध्यक्षीय पुरस्कार से सम्मानित किया जिनमें सीता देवी हरलालका, विमला चौधरी, सरला शर्मा, अनुराधा माहेश्वरी, विजयलक्ष्मी बोथरा, शशि बोथरा, सविता जाजोदिया, सविता जैन, कविता खेमका, राधा गिनोरिया, रीतू मोर, कुसुम  बंग, कुसुम मोर शामिल हैं। कार्यकारिणी समिति  सत्र (21-23) के द्वारा भी निवर्तमान अध्यक्ष को उनके कुशल नेतृत्व के लिए सम्मान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में  उपाध्यक्ष सुमित्रा जैन, डॉ. सुमन अग्रवाल, ममता जैन, स्विटी जैन, लक्ष्मी शर्मा, तारा सोनी, कांता खेतावत, ज्योति शर्मा, पुष्पा झुनझुनवाला, अलका मोर, ज्ञाना अग्रवाल, अनु शर्मा, रिंकू खेमका, सोनिया जाजोदिया, शीला अग्रवाल सुमित्रा शर्मा, सरिता गोयल, सुमन गोयल, सरिता धीरासरिया उपस्थित थीं। इस आशय की जानकारी सचिव मृदुला माहेश्वरी ने दी।