गुवाहाटी : केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन, जलमार्ग मंत्रालय और आयुष मंत्रालय विभाग के मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने आज असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत से गुवाहाटी में उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री महंत के साथ बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था उम्मीद से ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि असम के विकास में केंद्र सरकार की अहम भूमिका रही है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री ने प्रफुल्ल महंत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।  इसके साथ ही उन्होंने महंत की पत्नी तथा लेखिका डॉ. जयश्री गोस्वामी महंत व परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। जयश्री महंत ने इस दौरान अपनी लिखी एक पुस्तक भेंट की।