लखीमपुर में कोरोना की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है । सरकारी आंकड़ों के अनुसार शुरू से लेकर आज तक जिले में इस वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से शिकार हुए कूल 7617 मरीजों में से 6383 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर चले गए हैं तथा वर्तमान 1156 मरीज इस वैश्विक महामारी के चुंगल से संक्रमित है जो आज भी अपनी जिंदगी और मौत के साथ संघर्ष कर रहे हैं । इसके अलावा इस वैश्विक महामारी से शिकार कुल 80 मरीज जो अपनी जिंदगी और मौत के साथ संघर्ष कर रहे थे उन्हें आखिरकार काल ने अपना ग्रास बना ही लिया।