स्वस्थ रहने के लिए इंसान तरह-तरह की बातों पर ध्यान जरूर देता है लेकिन कुछ ऐसी छोटी बातें भी होती हैं जिनको नजरअंदाज करना सेहत के लिए भारी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे ही कुछ खास और बेहतरीन नियमों के बारे में आज यहां आपको बताया जाएगा, जो कि सेहतमंद बने रहने के लिए डॉक्टरों के द्वारा भी सुझाए जाते हैं। 

1- रोज सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को निकालने और पेट को साफ करने के लिए बहुत जरूरी होता है। 

2- सुबह नाश्ते में कुछ खाने के बाद ही आपको चाय पीनी चाहिए, नहीं तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। 

3- कब्ज से पीड़ित लोगों को शाम के समय पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करके भी कब्ज से राहत पाई जा सकती है। 

4- दांतों की अच्छी देखभाल के लिए रात को सोने से पहले दांत साफ करें और उसके बाद एक गिलास पानी पीकर ही सोएं। 

5- खाना खाने के दौरान कभी भी पानी ना पिएं। इससे पाचन क्रिया पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। खाना खाने के हमेशा आधे घंटे बाद ही पानी पिएं। 

6- रात में सोते समय अपने आसपास मोबाइल फोन ना रखें। इसमें कनेक्ट होने वाली रेडियो एक्टिव किरणें आपके दिमाग को सोते समय नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

7- प्रतिदिन एक्सरसाइज या फिर योग का अभ्यास जरूर करें। 

8- फोन से बात करते वक्त कॉल का जवाब हमेशा बाएं कान से दें। 

9- खाना खाने के बाद सौंफ या फिर थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं। इससे पाचन क्रिया भी अच्छी होती है। 

10- आयुर्वेद के अनुसार, रात के समय दही का सेवन करने से बचना चाहिए।

11- कोशिश करनी चाहिए कि शाम 6ः00 बजे के बाद हैवी डायट न लें। 

12- फ्रिज में रखे हुए ठंडे पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। यह न केवल गले के लिए हानिकारक होता है बल्कि आपकी सेहत को भी कई नुकसान पहुंचा सकता है।