बेलतला : रेडिसन ब्लू गुवाहाटी ने मास्टर सेफ इंडिया सीजन 7 के विजेता नयन ज्योति सैकिया की जीत का जश्न धूमधाम से मनाया। नयन ज्योति सैकिया की इस सफलता से गद्गद् रेडिसन ब्लू प्रबंधन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पूर्वोत्तर के क्षेत्रीय व्यंजनों के ऊपर सफलता को देखते हुए उनकी सराहना की। इस अवसर पर सैकिया ने होटल के प्रबंधन समिति एवं होटल कर्मचारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 जीतना मेरा सपना था। मैं अपने दोस्तों और परिवार के समर्थन के लिए सभी का आभारी हूं। पूर्वोत्तर का भोजन स्वाद और खाना बनाने की तकनीक के अनूठे मिश्रण के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर रेडिसन ब्लू गुवाहाटी के कार्यकारी सहायक प्रबंधक विकास कुमार वर्मा ने सैकिया की सफलता की सराहना।
रेडिसन ब्लू में मास्टर सेफ इंडिया सीजन 7 के विजेता नयन ज्योति सैकिया की जीत का जश्न