दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की जान खून के अभाव में चली जाती है। इसीलिए रक्तदान के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए तमाम संस्थाएं मुहिम चलाती है। आपने दुनियाभर में तमाम ब्लड बैंकों के बारे में सुना होगा, जहां इंसान रक्तदान करते है, लेकिन क्या आपने कभी जानवरों को रक्तदान करते देखा है। आज हम आपको एक ऐसे ब्लड बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं जहां इंसान नहीं बल्कि जानवर रक्तदान करते हैं। इस ब्लड बैंक में कुत्ते और बिल्लियां ब्लड डोनेट करते हैं। दरअसल, ब्रिटेन और अमरीका में कई पेट्स ब्लड बैंक है। जहां कुत्ते और बिल्लियां अपना रक्तदान करती हैं। अमरीका और ब्रिटेन में कई ‘पेट्स ब्लड बैंक’ बनाए गए हैं। जब कोई कुत्ता या बिल्ली घायल हो जाता है और उनको खून की जरूरत पड़ती है तो यही ब्लड बैंक इनकी जान बचाने का काम करते हैं। बता दें कि इंसानों की तरह ही कुत्ते और बिल्लियों के भी अलग-अलग ब्लड ग्रुप होते हैं। कुत्तों में 12 तरह के ब्लड ग्रुप पाये जाते हैं तो वहीं बिल्लियों में 3 तरह के ब्लड ग्रुप पाए जाते हैं। पेट्स के ब्लड डोनेट करने की प्रक्रिया में 30 मिनट का समय लगता है। दुनियाभर में अभी सिर्फ अमरीका और ब्रिटेन के लोग ही पेट्स ब्लड बैंक को लेकर जागरूक हैं। हालांकि इसके लिए बाकी देशों में जागरूकता फैलाने की जरूरत है।