जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में कांग्रेस की निर्णायक बढ़त पर प्रतिक्रिया जताते हुए शनिवार को कहा कि कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। गहलोत ने कहा कि आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी। इन राज्यों में भी इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के सामने जश्न मनाया। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘श्री राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था, आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है।
कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना : गहलोत