गुवाहाटी: अपराध का मुख्य केंद्र बनता जा रहा गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में आज बुधवार को 50 लाख की नगदी बरामद होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी एक्सप्रेस में एक अभियान चलाया गया। इस अभियान में दो यात्रियों के पास से 57.50 लाख नकद रुपए जब्त किए गए। इस दौरान दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के रहने वाले ऋषिकेश कुमार व तालमिज अहमद खान के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी की मानें तो दोनों डिब्रूगढ़ से बिहार जा रहे थे। वहीं पूछताछ के दौरान जब्त की गई नगदी को व्यवसायीक बताया गया है, परंतु जब्त सामग्री का कोई दस्तावेज दिखाने में दोनों असफल रहे। इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।
गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में 57 लाख नगदी के साथ दो गिरफ्तार
