नई दिल्ली : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोपों के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चुप्पी’ पर शनिवार को सवाल उठाए। सिब्बल ने पूछा कि क्या आरोपी उत्तर प्रदेश में चुनावों के लिहाज से इतना महत्वपूर्ण है कि जांच पूरी होने तक उसे पद से नहीं हटाया जा सकता है। सिब्बल ने दिल्ली पुलिस द्वारा बृजभूषण के खिलाफ दर्ज मामलों में सात महिला पहलवानों के बयान दर्ज किए जाने के एक दिन बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को डब्ल्यूएफआई प्रमुख पर महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीडऩ के आरोपों के संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की थीं।
सिब्बल ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री की ‘चुप्पी’ पर उठाए सवाल