हमारे देश में अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से ही होती है। कुछ लोग तो सुबह उठकर सबसे पहले चाय की चुस्कियां ही लेते हैं। चाय के साथ-साथ कुछ न कुछ कहते भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? चाय के साथ आप जो खाते हैं , वो आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है। अगर आप नहीं जानते तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। हम बहुत सारी चीजें ऐसी खाते हैं जिनके बारे में हमें नहीं पता होता। यह किसके साथ खानी चाहिए या किसके साथ नहीं? तो चलिए जानतें हैं किन चीजों का सेवन चाय के साथ नहीं करना चहिए। भूलकर भी इन चीजों को न खाएं चाय के साथ। 

बेसन से बने पदार्थ : ज्यादातर लोग चाय के साथ नमकीन और पकौड़े आदि चीजे खाते हैं। लेकिन चाय के साथ इन चीजों की आदत आपको बहुत बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। बता दें कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ये चीजे खाने से चीजें शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और पाचन क्रिया में भी समस्या होती है। 

कच्चे पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें : हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, चाय के साथ कच्ची चीजों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। चाय के साथ इन्हें लेने से सेहत और पेट दोनों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। चाय के साथ जैसे सलाद, अंकुरित दाल या चने या फिर उबला हुआ अंडा बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। 

चाय के बाद पानी न पिएं : आपको बता दें कि चाय के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे पेट की गंभीर समस्याएं उत्पन्न होने के खतरा भी रहता है।