लंदन :  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक देश के हालिया परंपरा को ध्यान में रखते हुए यहां वेस्टमिंस्टर अबे में 6 मई को महाराज चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में 'बिब्लिकल बुक ऑफ कोलोसियनÓ के कुछ अंश पढ़ेंगे। यह जानकारी आर्चबिशप ऑफ कैंटरबरी के कार्यालय की ओर से दी गई।  सुनक ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री हैं और हिंदू धर्म मानते हैं। ऐसे में ईसाई समारोह में ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तक के अंश पढ़ना बहु-आस्था विषय को प्रतिबिंबित करेगा।  कैंटरबरी के आर्चबिशप के कार्यालय 'लैम्बेथ पैलेसÓ की ओर से कहा गया कि अन्य आस्था के सदस्य पहली बार एक सामूहिक प्रार्थना में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।