मुजफ्फरपुर : बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे अचानक मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम ने अस्पताल में मिली खामियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तय किया गया था काम हो, लेकिन यहां दिखा कुछ और । उन्होंने वहां मौजूद अधिकारी को जमकर फटकार लगाई।  स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने मरीजों से बातचीत भी की।

  इस दौरान उन्होंने अस्पताल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान जब तक वो रुके रहे वहां हड़कंप मचा रहा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पैसे देती है। काम नहीं करेंगे तो कार्रवाई होगी। तेजस्वी यादव ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि बिहार की यह सरकार सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार है और किसी भी सूरत में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।