कहते हैं अगर चींटी हाथी की सूंड में घुस जाए तो वह उसे धाराशायी करके ही छोड़ती है। यूं तो चींटियों की कई प्रजातियों के बारे में जानते ही होंगे। एक तरफ जहां इनमें से कुछ प्रजाति इंसानों के बीच रहती है तो वहीं कुछ प्रजाति इंसानों के लिए खतरनाक भी हो सकती है। दुनिया में एक ऐसी खतरनाक चींटी भी है जिसके काटने से इंसान की मौत तक हो सकती है? ऐसा ही एक चीटीं है बुलडॉग, ये ऑस्ट्रेलिया के तटीय क्षेत्रों में पाई जाती है।

ये चींटिया अपने शिकार के लिए ज्यादातर रात के समय बाहर आती है। इस चींटी की विशेषता यह है कि हमले के लिए यह अपने जबड़े का इस्तेमाल करती है। किसी जानवर या इंसान को काटते वक्त यह डंक मारकर अपना जहर उस जानवर या इंसान के शरीर में पहुंचा देती है। इस चींटी को दुनिया की सबसे खतरनाक चींटी कहा जाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बुलडॉग चीटियों का आकार 1 इंच से भी कम होता है। इन चीटिंयों को लॉयन ऐंट के अलावा इनकी पहचान जैक जंपर ऐंट्स की भी है। बाकी चींटियों के मुकाबले बुलडॉग चींटियां ज्यादा जीती हैं और इनका बिहेवियर भी अन्य चींटियों से काफी अलग होता है। इन चींटियों को लॉयन ऐंट भी कहा जाता है।