होजाई: मारवाड़ी युवा मंच होजाई शाखा का सत्र 2023-24 के लिए विधिवत शपथ विधि कार्यक्रम रूपकुंवर ज्योति प्रसाद आगरवाला भवन में आयोजित हुआ। मंच के पूर्व अध्यक्ष व समाज सेवी रमेश मुंदड़ा ने नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव अभी मोर, कोषाध्यक्ष संजय मुरारका के साथ पूरी कार्यकारिणी समिति को शपथ दिलवाई। मालूम हो कि उक्त सभा निवर्तमान अध्यक्ष नवीन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान नवीन अग्रवाल ने अपने दो सत्र के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी को वो अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि सबको साथ लेकर मंच के उत्थान कार्यों में सक्रिय रूप से भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी शाखा को सक्रिय रखने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग की आवश्यकता होती है।
पूर्व अध्यक्ष रमेश मुंदड़ा, प्रवीण सरावागी, पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक चनानी ने भी सभा को संबोधित किया और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन निखिल कुमार मुंदड़ा ने किया। इस दौरान मंच पर पूर्व अध्यक्ष मुकेश बजाज भी उपस्थित थे। कार्यक्रम से पहले सभी वरिष्ठ जनों का फुलाम गामोछा से स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की पूर्वोत्तर कार्यकारिणी में जनसंपर्क विभाग में होजाई शाखा से निखिल कुमार मुंदड़ा को समन्वय के रूप में स्थान दिए जाने पर खुशी जाहिर की व उनका फुलाम गामोछा से स्वागत किया गया।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पीयूष क्याल, सह सचिव हृदय भीमसरिया व विशाल क्याल, कोषाध्यक्ष संजय मुरारका, सह कोषाध्यक्ष रवि सुराना, सांस्कृतिक सचिव रोहित बोरा, मिहिर राठी, प्रियंमकर सुरेका, रक्त संयोजक शुभम केजरीवाल, मयंक बोरा, मयंक क्याल, स्पोर्ट्स सेकरेटरी शुभम सरावगी, विक्रम भीमसरिया, मोहित क्याल, मंच सूचना एवं जनसंपर्क विभाग निखिल कुमार मुंदड़ा, भवन इंचार्ज लवलेश छावछारीया, कृष बजाज, व्यक्तित्व विकास निखिल कुमार मुंदड़ा, करण दीक्षित, साहिल क्याल, अमृतधारा इंचार्ज विशाल क्याल, करण पंसारी, अमन केजरीवाल, मंच रिनोवेशन इंचार्ज नवीन भीमसरिया व विनय सरावगी, सामूहिक विवाह संयोजक दीपक चनानी, राजा सुरेका, विक्रम शर्मा, पंकज गड़ोदिया, मेडिकल कैंप इंचार्ज सौरभ भीमसरिया, पीयूष क्याल और शुभम सरावगी को स्थान दिया गया है। पहली बार शपथ विधि कार्यक्रम में मंच के सभी सदस्यों को मंच को संबोधित करने का मौका मिला व सभी सदस्यों ने एक स्वर में मंच के उत्थान हेतु कार्य करने की बात कही। यह जानकारी मंच के जनसंपर्क अधिकारी निखिल कुमार मुंदड़ा ने दी।