तेजपुरः दिनांक 22 अप्रैल 2023 को मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं), तेजपुर जागृति शाखा द्वारा पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में श्री सत्यनारायण मंदिर के प्रांगण में पौधारोपण किया गया, जिसमें 11 तुलसी के पौधे और अन्य फूलों के पौधे लगाए गए। हिंदू धर्म में तुलसी को एक पवित्र पौधा माना जाता है। तुलसी का पौधा शाकीय तथा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। तुलसी में तनावरोधक व बिमारीरोधक तत्व पाए जाते हैं। तुलसी के बहुत सारे गुणों को देखते हुए तुलसी के पौधे, ऑक्सीजन प्लांट और फूलों के पौधे लगाए गए।

इस कार्यक्रम की संयोजिका दीप्ति तोषनीवाल एवं सह संयोजिका वंदना चांडक थी। इस कार्यक्रम में जागृति शाखा की अध्यक्षा शर्मिला लोहिया, सचिव रजनी डागा, उपाध्यक्षा सरिता टाइल, दुर्गा महेश्वरी एवं शाखा की अन्य सदस्या पिंकी अग्रवाल, बिना अग्रवाल, पिंकी टाइल मौजूद थी। सभी सदस्याओं की मौजूदगी में इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। इसकी जानकारी शाखा की सह सचिव मिनिता शर्मा द्वारा दी गई।