बरपेटा रोड: बरपेटा रोड आंचलिक छात्र संघ के सौजन्य में प्रत्यक वर्षों की भांति इस बार भी गत 18 और 19 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ बहागी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तरह 18 अप्रैल की सुबह दस बजे ऑल असम छात्र संघ का पताका उत्तोलन असम छात्र संघ के कार्य निर्वाहक सदस्य नयनज्योति दास ने किया। बहागी उत्सव का पताका बरपेटा जिला बिहू शिल्पी संघ के अध्यक्ष सुनील दास ने फहराया। स्मृति तर्पण बहागी उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्नव शर्मा और सचिव शिबु सरकार ने किया। अनुष्ठान में पूर्व आसू कार्यकर्ताओं को बिहूवान प्रदान करने के साथ पौधारोपण कार्य किया गया।

दोपहर चित्रांकन और विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम को हरु बिहूवती और बिहू कुंवरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित की गई। अंत में शाम पांच बजे पुरस्कार वितरण सभा और विषेश सम्मानित अनुष्ठान में बीएच कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भुषण चंद्र पाठक, बरपेटा रोड के पौरपति राजेश सरकार, उपाध्यक्ष सुरथी साहा, 47वां बरपेटा रोड सार्वजनिक रंगाली बिहू सम्मिलन के कार्यकारी अध्यक्ष गीतुमनी दास देऊरी और सचिव हिमांशु भराली वरिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

अनुष्ठान में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप राजवंशी, आकाशवाणी गुवाहाटी केंद्र सचिव मानस प्रतिम शर्मा, बरपेटा रोड शंकर देव शिशु निकेतन के अवकाशप्राप्त उपाचार्य गुनजित वायन, वरिष्ठ कृृषक सहादत हुसैन और वरिष्ठ व्यवसायी कैलाश प्रसाद सराफ को सम्मानित किया गया।