हिंदी पंचांग के अनुसार, कल साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। यह सूर्य ग्रहण दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। वहीं, सूर्य ग्रहण का समय सुबह 7 बज से दोपहर के 12 बजकर 29 मिनट तक है। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसके बावजूद ग्रहण के समय सावधानियां जरूर बरतें। ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण के दौरान शास्त्र नियमों का पालन अनिवार्य है। इस दौरान पूजा पाठ समेत कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।
वहीं, गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, सामान्य लोगों को भी कई बातों का ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं-
-ग्रहण के समय ब्रह्मचर्य नियमों का पालन करें। ये नियम विवाहितों और प्रेम प्रसंग में पड़े लोगों पर भी लागू होता है। अत: सूर्य ग्रहण के समय प्रेम क्रिया से दूर रहें। अगर ग्रहण के दौरान प्रेम प्रसंग में रहते हैं, तो वैवाहिक या लव लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है।
-ग्रहण के समय सुनसान जगहों पर अकेले न जाएं। खासकर, श्मशान या कब्रिस्तान में बिल्कुल न जाएं। धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियां सक्रिय और हावी रहती हैं। इनके संपर्क में आने से मानसिक या शारीरिक परेशानी हो सकती है।
-शास्त्र में ग्रहण के दौरान प्रतिमा स्पर्श या मंदिर प्रवेश की मनाही है। इसके लिए सूर्य ग्रहण के दौरान या सूतक के समय किसी भी देवी-देवता की प्रतिमा को स्पर्श न करें और न ही मंदिर जाएं। इसके लिए ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद रहते हैं।
-ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण के दौरान वाद-विवाद से बचना चाहिए। घर में भी किसी से विवाद न करें। ग्रहण के समय वाद विवाद करने पर पितरों का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के समय पितृ सक्रिय रहते हैं। पितृ के प्रसन्न रहने से घर में सुख और समृद्धि आती है।