रांची : केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 350 से ज्यादा सीट जीतेगी और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। चौबे सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण विभाग द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी देने के लिए रविवार को यहां पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्ट नेता एकजुट होकर देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हालांकि उन्हें यह नहीं पता कि लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। 2024 के चुनाव के बाद मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और भाजपा 350 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगी।