विश्वनाथ चारिआलीः माना जाता है कि वृक्ष रहने से ही मनुष्य का जवाब अटूट रहेगी। इस विश्वास को मद्देनजर रखते हुए वर्षों से विश्वनाथ के प्रकृृति प्रेमी तथा सेवानिवृत अधिवक्ता कुमुद बरूआ के नेतृत्व में विश्वनाथ चारिआली स्थित विश्वनाथ जिला कारागार मे कल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें सुबह से कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता अभियान में विश्वनाथ नगर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई का व्यवस्था किया गया।

इसके बाद विश्वनाथ महकमा के उपायुक्त एवं प्रशासनिक अधिकारी आईएस जय शिबानी ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया और स्वस्थ पर्यावरण पर भाषण दिया। दूसरे ओर विश्वनाथ जिला कारागार मे पहली बार दौरा किया और जेल में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की। वहीं कैदियों से उनकी समस्याओं को समझने के लिए बातचीत की।  कार्यक्रम में विश्वनाथ महकमा के उपायुक्त एवं प्रशासनिक अधिकारी आईएस जय शिबानी के साथ निरीक्षण के समय पर विश्वनाथ जेल अधीक्षक अलिना बरदेउरी, प्रकृृति प्रेमी अधिवक्ता  कुमुद बरूआ सहित अन्य जेल कर्मचारियों मौजूद थे।