पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस में 50 साल रहे, केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के महामंत्री रहे। इंदिरा के साथ भी रहे। गुलाब नबी आजाद ने गंभीर आरोप लगाया है कि जब भी राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तब बहुत से अनडिजायरेबल (अनवांक्षित) बिजनेस मैन से मिलते हैं, गांधी परिवार के प्रति मेरा सम्मान है, लेकिन कई व्यापारिक घराने से गांधी परिवार का संबंध है।
रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को मीडिया कर्मियों से कहा कि यह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा मामला है। उन्होंने गुलाम नबी आजाद का बयान भी मीडिया को सुनाया। उन्होंने पूछा कि किससे मिलते हैं राहुल गांधी? ये अनडिजायरेबल बिजनेस मैन कौन हैं, यह देश जानना चाहता है। उनके मिलने का एजेंडा क्या होता है? जब भी राहुल गांधी विदेश से भारत लौटते हैं, उनका हमला भारत, प्रधानमंत्री और भारत की प्रगति के ऊपर होता है।
कहा कि आज तक भारत की विकास यात्रा में राहुल गांधी ने एक भी अच्छा शब्द नहीं कहा है। भारत दुनिया की पांचवीं इकॉनॉमी बन चुकी है। इंग्लैंड से आगे निकल चुका है डिजिटल सेक्टर, स्टार्टअप सेक्टर। राहुल गांधी भारत की कोरोना वैक्सीन का विरोध कर रहे थे, लॉकडाउन का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि को कमजोर करने के लिए अनडिजायरबेल बिजनेस मैन के साथ तो वे काम नहीं कर रहे।
वे भारत की आर्थिक प्रगति का मजाक बनाते रहते हैं। राहुल गांधी बताएं कि वे किस बिजनेसमैन से मिलते हैं विदेश में। उनका एजेंडा क्या है? राहुल गांधी ने बोफोर्स के खिलाफ आज तक कुछ कहा? क्वात्रोची को कैसे भगाया गया हिंदुस्तान से और कोर्ट के आदेश के बावजूद तत्कालीन कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने लंदन में बैंक की मनी छुड़वाया, इस पर कुछ कहा।