साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। साथ ही अल्लू अर्जुन को एक अखिल भारतीय स्टार में बदल दिया था। एक्टर की दमदार परफॉरमेंस ने सभी का दिल जीत लिया था। साथ ही, जिस घडी का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थें वह आज आ गई है।
बता दें कि, मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 को लेकर मेकर्स ने आज एक अपडेट शेयर किया है। आपको बता दें कि, बुधवार को मेकर्स ने पुष्पा राज (अल्लू अर्जुन) की दुनिया की एक झलक दिखाते हुए एक वीडियो साझा किया है, जो एक दैनिक मजदूर से रेडवुड तस्कर बन गया।