पर्यावरण की सुरक्षा आम जन के सहयोग से हो सकता है, इसलिए पर्यावरण के सुरक्षा में सभी का सहयोग आवश्यक है। यह प्रयास जीपीएलडी पब्लिक स्कूल सेमरा रफीगंज (अम्बेडकर नगर) ने शुरू किया है । विद्यालय द्वारा नए सत्र मे प्रवेश लेने वालों बच्चों को आम का वृक्ष दे कर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश कर रहा है।
विद्यालय अब तक दो दर्जन से अधिक बच्चों के आंगन में आम का पेड़ लगवा चुका है। इस अनूठी पहल के लिए पर्यावरण प्रेमी विद्यालय की सराहना कर रहे हैं। स्कूल के प्रबंधक दीप नारायण मिश्र ने कहा कि बच्चों को सिर्फ पेड़ ही नहीं देरहा है बल्कि विद्यालय की तरफ से पेड़ की देख रेख पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि वृक्ष वितरित करने का असली मकसद और पर्यावरण संरक्षण का सपना पूरा हो सके।