नागौर के ताऊसर का खेड़ा गुर्जर रोड पर स्थित एक छोटे से जंगल में पेड़ों को बचाने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया गया है। जिसे देखकर यहां से गुजरने वाला हर राहगीर व ग्रामीण दंग हो जाते हैं । पेड़ों की सुरक्षा और प्रकृृति की सुंदरता बनाए रखने के लिए अनूठा तरीका अपनाया गया है। 2 से 3 किलोमीटर के इस रोड पर हर पेड़ और पौधों पर जय श्री राम लिखा गया है ताकि कोई भी मनुष्य पेड़-पौधों को हानि नहीं पहुंचा सके।

ग्रामीणों ने बताया कि पेड़-पौधों पर जय श्री राम लिखने का कार्य कृृपाराम देवड़ा द्वारा करवाया गया है। क्योंकि वर्तमान समय में मनुष्य अपनी आपूर्ति के लिए प्रकृृति का अति दोहन कर रहा है । जिससे प्रकृृति पर कई प्रकार के विकार उत्पन्न हो रहा है। प्रकृृति को बचाने व सुरक्षित करने के लिए इस प्रकार से हर पेड़ पर जय श्री राम लिखा गया है। प्रकृृति के सहयोग के बिना जीवन अधूरा : ग्रामीण राम बताते हैं कि जिस प्रकार हमें ईश्वर जीवन प्रदान करते हैं। उसी जीवन को जीने के लिए प्रकृृति हमारा सहयोग प्रदान करती हैं। मनुष्य रोटी के बिना कई दिनों तक जीवित रह सकता है, परंतु हवा के बिना नहीं रह सकता है। क्योंकि पेड़-पौधों से हम सभी को ऑक्सीजन प्राप्त होती है जो जीवन के लिए बहुत आवश्यक है।

रोड पर दिखता है अद्भुत नजारा : पेड़-पौधों पर जय श्री राम लिखा हुआ नजारा नागौर से 6 किलोमीटर की दूरी पर देखने को मिलता है । यहां पर हर पेड़ पौधों पर जय श्री राम लिखा हुआ है। सनातन धर्म में पेड़-पौधों को भगवान का दर्जा दिया गया है।