लायंस क्लब राजपुरा द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए शहर में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के लिए पौधे बांटे गए। लायंस क्लब के प्रधान राकेश कुकरेजा रिंकू की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर विधायक नीना मित्तल ने शिरकत की लायंस क्लब के परिसर में पौधारोपण कर इस मुहिम की शुरुआत करवाई और वहां मौजूद क्लब के सदस्यों को अपने हाथों से पौधे वितरित कर एक-एक पौधा सभी को लगाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधान राकेश कुकरेजा रिंकू, चेयरमैन विमल जैन, सचिव डॉ. अजय चौधरी, कैशियर अनिल कुमार, पीआरओ हरबंस चावला ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ आगे भी इसी तरह बढ़चढ़ कर समाज सेवा के कार्य चलते रहने की बात कही। लायंस क्लब की टीम द्वारा 500 से अधिक पौधे बांटे। इस अवसर प्रधान राकेश कुकरेजा रिंकू, चेयरमैन विमल जैन, सचिव डॉ. अजय चौधरी, कैशियर अनिल कुमार, पीआरओ हरबंस चावला, राजिंदर निरंकारी आदि मौजूद रहे।