गुवाहाटी: जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू )की असम प्रदेश कमिटि की ओर से नई राज्य समिति का गठन किया गया। राष्ट्रीय सचिव एवं असम प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने पूर्वांचल प्रहरी को बताया कि परेश नाथ के संयोजकत्व में नई राज्य समिति का आज गठन हुआ। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर सर्वश्री शमशुल आलम, डेविड रंपी, मुनमुन देवरी, सुनील देवनाथ, उज्जवल सैकिया, महासचिव पद पर बिपलब बानी बरगोहाईं,अब्दूस सलाम चौधरी, जमशेदुर रहमान,नवाब मिस्बाहुल आलम, सचिव अब्दुल नसीम , प्रणव मेधी, तसलीमा नसरीन, पुलिन चेतिया, प्रतिभा बरदलै, डॉ दीप्ति माली, कस्तूरी देवी, सोना दास एवं प्रवक्ता के पद पर काजी नकीब अहमद मनोनीत किए गए हैं।
कार्यसमिति के सदस्य में संजय कुमार ब्रह्म, बरनाली चेतिया,बिंदु सिंह,सुरेंद्र कुमार महतो आदि हैं। वहीं आगे श्री प्रसाद ने कहा कि असम में जहां मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा की सरकार में अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं,वहीं भ्रष्टाचार चरम पर हैं, दूसरी तरफ़ केंद्र में मोदी सरकार बेरोजगारी ख़त्म करने एवं महंगाई को नियंत्रित करने के वायदों को पूरा करने में असफल रही है। संसदीय मूल्य एवं लोकतांत्रिक परंपरा संक्रमण के शिकार हो गए हैं। ऐसे में देश की उम्मीदें बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बढ़ गई हैं। लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार विपक्ष की अगुवाई करें।