कोलकाता : होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया (एचआरएईआई) के नामांकित सुदेश कुमार पोद्दार को भारत के सबसे पुराने होटल उद्योग संघ ‘फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया’(एफएचआरएआई) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। दिल्ली में अदालत द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की देखरेख में 16 मार्च को हुई ईसी की बैठक में पोद्दार को अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया।
वर्तमान में एचआरएईआई के अध्यक्ष पोद्दार ने एफएचआरएआई के अवेतननिक कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। 1977 से एक होटल व्यवसायी पोद्दार असम में एक 4 सितारा होटल और कोलकाता में कई रेस्तरां का मालिक है, जिसमें प्रतिष्ठित 70 वर्षीय चीनी रेस्तरां, सोंघाई शामिल है। अध्यक्ष के रूप में पोद्दार के चयन से सर्वोच्च आतिथ्य महासंघ में पांच साल से चल रहे नेतृत्व के गतिरोध को भी समाप्त कर दिया। शीर्ष पद के लिए पोद्दार 2018 में फेडरेशन के ईस्टर्न चेप्टर के नामांकित थे।
लेकिन अन्य क्षेत्रों से ईसी के सदस्यों के रूप में वंचित किया गया था। 30 अक्तूबर, 2018 को हुई ईसी की बैठक में अध्यक्ष के अलावा अन्य सभी पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ था। एचआरएईआई ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में 30 अक्तूबर, 2018 में ईसी की बैठक की वैधता का विरोध किया। 4 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, एनसीएलटी ने 30 अगस्त, 2022 को अपना फैसला सुनाया और 30 अक्तूबर, 2018 को ईसी के चुनावों को रद्द कर दिया।