पटना: आईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के सीमांचल दौरे से पहले भाजपा ने बड़ा हमला बोला है। बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि ओवैसी जिन्ना के अवतरण हैं। और उनका एजेंडा 20247 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का है। लेकिन भाजपा और भारत की जनता ऐसे एजेंडे को कामयाब नहीं होने देगी। ओवैसी की सीमांचल यात्रा पर हरि भूषण ने कहा कि उनके आने-जाने से बिहार पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी टीम बताने के सवाल पर बीजेपी विधायक ने कहा कि उनका और हमारा दूर-दूर तक नाता नहीं है।

उनकी पार्टी कट्टर इस्लामिक सोच वाली है। उनकी सोच विभाजनकारी है। हरि भूषण ने कहा कि ओवैसी का वोटिंग राइट छीन लेना चाहिए। सरकारी सुख सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए। भाजपा लाभ की सियासत नहीं करती है। देश की 135 करोड़के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। आपको बता दें आईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी 18-19 मार्च को सीमांचल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो पदयात्रा भी निकालेंगे। किशनगंज और पूर्णिया में ओवैसी की जनसभा भी आयोजनत होगी।

इस यात्रा को ओवैसी के मिशन बिहार के तौर पर देखा जा रहा है। जिसका आगाज सीमांचल से होगा। जिसकी वजह भी साफ है। सीमांचल में मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी है। इससे पहले पूर्णिया में महागठबंधन की विशाल रैली हुई थी। जिसमें महागठबंधन के सभी दल शामिल हुए थे। जिसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया था। और अब ओवैसी भी सीमांचल से 2024 की लड़ाई का बिगुल फूंकने जा रहे हैं। ओवैसी का ये दौरा महागठबंधन की परेशानी बढ़ाने वाला शामिल हो सकता है। क्योंकि इससे पहले उपचुनाव में ओवैसी की पार्टी ने ही महागठबंधन की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।