भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपरिपम् नेता हैं और उनके सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह है। चौहान कर्नाटक के विजयनगर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित विजय संकल्प यात्रा में शामिल होकर रोड शो में भाग ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि वह विदेशों में भी जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। देश और कर्नाटक की जनता के दिल में मोदी बसे हैं। उन्होंने देश और यहां की जनता की जिंदगी बदल दी है। उन्होंने कहा कि गांधी अपरिपक्व नेता हैं, उनकी मानसिक आयु पांच वर्ष से कम है। मध्य प्रदेश के सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस एक ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुली है, जो स्वयं लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रखता। देश के मूल्यों पर वश्विास नहीं रखता हो।
राहुल गांधी और कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि वे विदेश में जाकर देश को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इस कृत्य को देश की जनता देख रही है, उनके सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार प्रदेश की तस्वीर और जनता की तकदीर बदल रही है। कांग्रेस कई टुकड़ों में बंट गई है। डीके शिवकुमार और सद्धिारमैया अलग हैं। कांग्रेस और जेडीयू कर्नाटक का भला नहीं कर सकते। कांग्रेस ने तो अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी अपमान किया।