तिनसुकिया जिले के डिगबोई से सेना और पुलिस ने आज एक अभियान चलाकर अल्फा के एक लिंकमैन को धर दबोचने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार पेंगरी के दो नंबर नलनी गांव निवासी विजय मोरान नामक युवक किसी से वसूली के पैसे लेकर जब वापस जा रहा था तो सेना के 18 गढ़वाल राइफल्स और डिगबोई पुलिस ने उसे डिगबोई के पानबारी से हिरासत में लिया। सेना ने युवक के पास से एक नकली पिस्तौल और 15 हजार नगदी सहित एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाने में हुई पूछताछ के दौरान विजय मोरान ने स्वयं को लिंकमैन होने की बात कबूलते हुए बताया कि वह रक्तिम मोरान नामक अल्फा सदस्य के संपर्क में था और उसी के अनुसार वह अपने कामों को अंजाम देता था।
डिगबोई से अल्फा का लिंकमैन गिरफ्तार