आपने अक्सर ब्लड टेस्ट करवाते समय अपनी रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन  की कमी पाई होगी और हीमोग्लोबिन की कमी अक्सर महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के द्वारा भारत में लगभग 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया की समस्या से जूझ रही हैं और लगभग 27 प्रतिशत पुरुष भी इस बीमारी का शिकार हैं।   हीमोग्लोबिन ब?ाने के लिए आपको अपनी डाइट में हेल्दी फल व सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के सबसे बेहतरीन फल अनार है, जो आपके शरीर में रक्त संचार को बढ़ाता है और आपके शरीर से खून को भी साफ करता है। 

अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, पोटैशियम और प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही इस फल में आयरन की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है जो एनीमिया की समस्या से राहत देती है। 

 हमारा शरीर सिर्फ 3त्न आयरन ही अवशोषित कर पाता है। अनार में विटामिन सी होने के कारण हमारा शरीर आयरन को आसानी से अवशोषित कर लेता है और साथ ही हमारे शरीर में आयरन की मात्रा भी बढ़ती है जिससे हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

आप अनार के साथ कभी भी अंगूर, स्ट्रॉबेरी या केले का सेवन न करेंगे तो ऐसा करने से आपको सिर दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इसके साथ ही आप अनार के साथ यदि पालक, चॉकलेट, चाय या कॉफी का सेवन नहीं करें और साथ ही अनार का सेवन करने के बाद 30 मिनट तक किसी और चीज का सेवन न करें।