भाई दूज का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। यह भाई-बहन के बीच स्नेह के बंधन को मजबूत करता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की द्वितीया को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। कुछ क्षेत्रों में होली भाई दूज काफी लोकप्रिय है, लेकिन यह त्योहार ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है। इस साल होली भाई दूज 9 मार्च 2023 को है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर और उपहार देकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं, बदले में भाई अपनी बहन कि रक्षा का वचन देता है। रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं जबकि भाई दूज पर सिर्फ तिलक लगाने की परंपरा प्रचलित है।
होली भाई दूज शुभ मुहूर्त-
द्वितीया तिथि प्रारंभ : मार्च 08, 2023 को 07.42 बजे
द्वितीया तिथि समाप्त - मार्च 09, 2023 को 08.54 बजे
होली दूज का महत्व-
जिस तरह से दिवाली के बाद भाई दूज मनाकर भाई की लंबी उम्र के लिए कामना की जाती है और उसे नर्क की यातनाओं से मुक्ति दिलाने के लिए उसका तिलक किया जाता है। उसी प्रकार होली के बाद भाई का तिलक करके होली की भाई दूज मनाई जाती है। जिससे उसे सभी प्रकार के संकटों से बचाया जा सके। शास्त्रों के अनुसार होली के अगले दिन भाई को तिलक करने से उसे सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है।